नए साल से पहले इटाढ़ी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इटाढ़ी नगर पंचायत के इटाढ़ी गांव में अलग-अलग घरों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।