इटाढ़ी: सरस्ती गांव में झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से ₹20 हजार समेत लाखों का सामान राख, 2 मवेशी झुलसे
Itarhi, Buxar | Jan 1, 2026 इटाढ़ी नगर पंचायत के सरस्ती गांव में 1 झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। इस घटना में घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया और 2 मवेशी झुलस गए। यह घर सरस्ती गांव निवासी जमुना चौधरी का था। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा घर जलकर खाक हो गया। घर में बंधी 1 भैंस और 1 गाय आग की चपेट में आकर झुलस गईं। इसके अलावा, लगभग 20 हजार रुपये नकदी जल गया।