इटाढ़ी: इटाढ़ी में घने कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार, 6 जनवरी को कुहासा लेकर ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी
Itarhi, Buxar | Jan 2, 2026 इटाढ़ी प्रखंड मुख्यालय स्थित इटाढ़ी बाजार में घने कोहरे के कारण अचानक ठंड बढ़ गई। सुबह से ही आसमान में धुंध छाई रही, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। इसका सीधा असर जनजीवन और यातायात व्यवस्था पर पड़ा। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और चालक सावधानी से गाड़ियां चलाते दिखे। कोहरे और ठंड के कारण सुबह के समय बाजार में ग्राहकों की संख्या भी कम रही।