प्रतापगढ़: एटीएल ग्राउंड के पास खून से लथपथ मिला 22 वर्षीय युवक का शव, नाराज परिजनों ने पुलिस चौकी का किया घेराव और नारेबाजी
देहात कोतवाली के एटीएल ग्राउंड के पास बुधवार सुबह 7:00 बजे खून से लटपथ युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस चौकी का घेराव किया और जमकर हंगामा किया। सीओ सिटी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।