प्रतापगढ़: गौरा गांव के पास साइकिल सवार अधेड़ को बचाने में बाइक सवार टकराया, दो लोग घायल
गौरा गांव निवासी श्री राम तिवारी उम्र 65 वर्ष राशन लेने के लिए गौरा कोटेदार के घर जा रहे थे। जैसे घर से हाईवे पर पहुंचे थे सड़क पार कर रहे थे वही रामापुर बाजार की तरफ बाइक से शिवम उम्र 26 वर्ष पुत्र विजय कुमार मंगलवार को दोपहर बाद कहीं जा रहा था। सड़क पार कर रहे साइकिल सवार से टक्कर हो गई। जिसमें श्री राम तिवारी वा बाइक चालक को गंभीर चोटे आ गई।