प्रतापगढ़: भरत मिलाप को लेकर अंतू नगर पंचायत जगमगाया, एडिशनल एसपी ने सुरक्षा का लिया जायजा
अंतू नगर पंचायत का ऐतिहासिक भरत मिलाप इस बार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भरत मिलाप को ले कर अंतू नगर पंचायत दूधिया रोशनी से नहाया हुआ है। नगर पंचायत अंतू के बाबूगंज बाजार ,किशुनगंज, दशरथ नगर ,स्टेशन रोड अंतू, सती गंज ,पुरानी बाजार अंतू ,पूरे बैजनाथ, जालीपानगर, सहित सभी मोहल्ले में भव्य लाइटिंग की गई है। पूरा नगर पंचायत दूधिया रोशनी से नहाया हुआ है।