प्रतापगढ़: कोपा गांव की स्कूल से लौट रही छात्रा को बाइक सवार ने मारी टक्कर, चिकित्सक ने किया मृत घोषित
कोपा गांव निवासी घनश्याम यादव ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी 15 वर्षी पुत्री सेजल कक्षा 10 की छात्रा है। मंगलवार को वह स्कूल गई थी। स्कूल से 4:30 के आसपास घर लौट रही थी। कोपा गांव के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सेजल की मौत हो गई।