प्रतापगढ़: जेठवारा इलाके के मनेहू के पास महिला की हत्या करने वाले आरोपी और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, हत्यारोपी के पैर में लगी गोली
जेठवारा इलाके के मनेहू के पास महिला की हत्या करने वाले आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई ।जिसमें आरोपी विनय कुमार के पैर में गोली लगी है। उसे जिला मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। बुधवार सुबह 7:00 बजे घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने बताया की 25 वर्षीय महिला की हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है।