पंचायतीराज आम चुनाव- 2026
बाड़मेर जिले में पंचायतीराज चुनाव के द्वितीय चरण में बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने आज पंचायत समिति विशाला, शिव ,भींयाड़ के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर नियोजित पुलिस बल से मतदान के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। पंच- सरपंच के लिए चुनाव के लिए मतदाताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। अधिकांश मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है, बाड़मेर जिले में द्वितीय चरण में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।
Barmer Police Balotra Police Rajasthan Police
Barmer, Barmer | Oct 30, 2026