बाड़मेर पंचायतीराज आम चुनाव- 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने पंचायत समिति डूगेरों का तला में मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
बाड़मेर जिले में पंचायतीराज चुनाव के द्वितीय चरण में पंच- सरपंच के लिए चुनाव के लिए मतदाताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। अधिकांश मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने शुक्रवार को पंचायत समिति डूगेरों का तला के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाथीतला, डूगेरों का तला एवं सनावड़ा स्थित मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित कार्मिकों से मतदान के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बाड़मेर जिले में द्वितीय चरण में 7 पंचायत समितियों के 189 ग्राम पंचायतों के पंच- सरपंच के लिए शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। शुक्रवार प्रातः10 बजे तक 25.11 प्रतिशत मतदान हुआ है।
Barmer, Barmer | Oct 30, 2026