देहरादून: चार धाम यात्रियों की स्क्रीनिंग को लेकर डीजी हेल्थ डॉ विनीता शाह ने कहा, हमारी कोशिश अधिक यात्रियों की हो स्क्रीनिंग
चारधाम यात्रियों की स्क्रीनिंग को लेकर डीजी हेल्थ डॉ. विनीता शाह ने कहा कि हमारी कोशिश है कि यात्रा पर जाने से पहले अधिक से अधिक यात्रियों की स्क्रीनिंग कर सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी तक लगभग 1 लाख 87 हज़ार लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है जिसमें लगभग 5 हज़ार 461 लोगों के स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें पाई गई।