देहरादून: मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार क्लेक्ट्रेट,देहरादून में जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान कुल 66 शिकायतें प्राप्त हुई है। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया है। जबकि कुछ शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।