देहरादून: राजपुर थाना पुलिस ने इंद्र बाबा मार्ग,देहरादून से 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,भेजा जेल
देहरादून की राजपुर थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी तरुण भगोलीवाल और मानस को पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री कराकर धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वादी विवेक अग्रवाल, निवासी एश्ले हॉल देहरादून ने थाने में आकर तहरीर दी थी कि उनकी भूमि पर आरोपियों ने अनाधिकृत व फर्जी रजिस्ट्री कराकर धोखाधड़ी की थी।