देहरादून: जिला निर्वाचन अधिकारी डा.सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट, देहरादून में अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी डा.सोनिका ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मतगणना की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी एआरओ अपने-अपने विधानसभा अन्तर्गत बनाये जा रहे मतगणना केन्द्र और कक्ष का निरीक्षण करते हुए चाक चौबन्ध व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित करें।