देहरादून: राजपुर थाना पुलिस ने शिखर फॉल, देहरादून के पास से हुड़दंग करने वाले 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
देहरादून की राजपुर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग कर शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 4 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित बत्रा, उम्र-30 वर्ष, अजीत सिंह उम्र-24 वर्ष, दीपक उम्र-20 वर्ष और संदीप कुमार, उम्र-21 वर्ष है को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरूद्ध सीआरपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।