सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ व्यापक स्वच्छता अभियान
सांसद श्रीमती संध्या राय ने अधिकारियों और समाज सेवियों के साथ की मुक्तिधाम परिसर सफ़ाई
कचरा एवं अपशिष्ट हटाकर परिसर को किया स्वच्छ एवं व्यवस्थित
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज प्रातः धर्मपुरी मुक्तिधाम परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। जिसमें सांसद श्रीमती संध्या राय ने अधिकारियों और समाज सेवियों के साथ मुक्तिधाम परिसर की साफ़-सफ़ाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर कलेक्टर भिण्ड, सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, सीएमओ भिण्ड सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
स्वच्छता अभियान के दौरान कचरा एवं अपशिष्ट हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया गया। जिला प्रशासन एवं नगर पालिका ने नागरिकों से आह्वान किया कि “सेवा संकल्प” को केवल एक दिवसीय अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन की आदत बनाया जाए। प्रत्येक नागरिक अपने घर, गली, मोहल्ले और वार्ड को अपना समझकर स्वच्छता बनाए रखने में योगदान दे।
कचरा पृथक्करण, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता, पॉलिथीन के उपयोग में कमी तथा जल एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे प्रयासों को भी दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाया जाए। सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित भिण्ड के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#स्वच्छता_अभियान
#भिण्ड
#Bhind
16 views | Bhind, Madhya Pradesh | Sep 17, 2026