प्रतापगढ़: भगवा चुंगी चौराहे पर टीएसआई से दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज किया मुकदमा, एक आरोपी गिरफ्तार
भगवा चुंगी चौराहे पर टीएसआई अली अकबर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक युवक बाइक से आया उसने कागज दिखाने से इनकार कर दिया। आप है कि जब उन्होंने शक्ति बरती और कागज दिखाने पर जोर दिया तो उसके दो और साथी आ गए। जिससे उनसे अभद्रता की। इस दौरान आसपास मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो दो आरोपी मौके से भाग निकले। आरोपी अरमान अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।