प्रतापगढ़: खदेरुआ पुर निवासी ब्लॉक सेक्रेटरी के साथ ठगी का प्रयास
नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के खदेरुआ पुर निवासी मो. रासीद विकासखंड सड़वा चंडिका मे ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात है। उन्होंने साइबर थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की दोपहर उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल किया । व्हाट्सएप काल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि मैं पुलिस विभाग से बोल रहा हूं। तुम्हारा बेटा एक रेप केस में फस गया है।