🚨 बेटी जिंदा है, लेकिन पिता ने कर दिया अंतिम संस्कार! आखिर ऐसा क्या हुआ?
भागलपुर के रसलपुर थाना क्षेत्र के चन्नो गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी के साथ घर छोड़कर गई बेटी रिमझिम कुमारी की वापसी की उम्मीद टूटने के बाद पिता अनुज पासवान ने परिवार के साथ मिलकर उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजनों के मुताबिक, बेटी को काफी समझाया गया, वापस बुलाने की कोशिश भी हुई, लेकिन वह अपने फैसले से पीछे नहीं हटी। आखिरकार पिता ने बेटी को परिवार के लिए मृत मानने का फैसला कर लिया।
जिंदा बेटी के अंतिम संस्कार की इस रस्म ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है!
आपकी नजर में पिता का यह फैसला कितना सही है? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं।
📍 रसलपुर, भागलपुर | पूर्वी बिहार न्यूज़
#BhagalpurNews #BiharNews #Rasalpur #ChannoVillage #LoveMarriage ViralNews BreakingNews PurviBiharNews
Patna Rural, Patna | Nov 22, 2026