Public App Logo
हरीश द्विवेदी के भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर बस्ती में जश्न, अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में हुई आतिशबाजी बस्ती। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा बस्ती के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश द्विवेदी को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर सोमवार को जनपद में खुशी का माहौल देखने को मिला। रोडवेज तिराहे पर भाजपा नेता अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा नेता अभिनव उपाध्याय ने कहा कि यह बस्ती जनपद के लिए बेहद गौरव और ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले हरीश द्विवेदी को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा में राष्ट्रीय महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने से बस्ती की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। अभिनव उपाध्याय ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी को मिली जिम्मेदारी से बस्ती की राजनीतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी। रोडवेज तिराहे पर आतिशबाजी और मिठाई वितरण के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। इस दौरान आशीष शुक्ल, महेंद्र शंकर, आकाश सिंह, उत्कर्ष शुक्ल, आलोक पांडेय, संतोष भारद्वाज, सर्वेश पांडेय, सुधांशु त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव, शिवांश उपाध्याय, रुपेश शुक्ल, पंकज चौधरी, अजीत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। - Basti News