बस्ती- नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन द्वारा नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा होते ही बस्ती जिले के कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखा गया। इस टीम में बस्ती के पूर्व सांसद एवं असम के पार्टी प्रभारी हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, जिसे लेकर जिले भर में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस बड़ी उपलब्धि और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए भाजपा बस्ती जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नेता एकत्र हुए और भव्य बधाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, गले मिलकर और पटाखे फोड़कर अपनी प्रसन्नता जताई तथा ऐतिहासिक क्षण का उत्सव मनाया।
कार्यकर्ताओं ने हरीश द्विवेदी की नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन, केंद्रीय संगठन और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का हृदय से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति न केवल हरीश द्विवेदी के समर्पण का परिणाम है, बल्कि बस्ती जिले के संगठन के लिए गौरव की बात भी है।
जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने बधाई देते हुए कहा, "यह हमारे जिले के लिए गर्व का क्षण है। हम उनके मार्गदर्शन में और भी अधिक संगठित होकर जनसेवा को आगे बढ़ाएंगे।"
कार्यकर्ताओं का मानना है कि हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने से बस्ती जिला संगठन का मान बढ़ा है और इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा व उत्साह का संचार होगा, जो आगामी संगठनात्मक व जनसम्पर्क अभियानों को और बल देगा।
कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, पिंटू तिवारी,वीरेंद्र गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, शिवानी सिंह, अजय पाल सिंह, नीरज त्रिपाठी, सुमन सिंह, पप्पू शुक्ला, तारक जायसवाल, मनमोहन श्रीवास्तव, शरद रावत, अरविंद चौधरी, अश्वनी श्रीवास्तव, राजन ठाकुर, अभिषेक कुमार,सुभाष श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, वागीश सिंह, सत्येंद्र सिंह 'भोलू', गौरव अग्रवाल, सचिन सिंह, राम शंकर यादव, के के दुबे, मनोज सिंह, सत्येंद्र कुमार पांडे, हनुमान प्रसाद भोलू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।