सरीला: बरगवां गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया
सरीला तहसील क्षेत्र के बरगवाँ गांव की निवासी 22 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने का प्रयास किया जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज हेतु सरीला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।