उज्जैन: बैंक अध्यक्ष अनिल सिंह चंदेल के जन्मदिन पर हुआ भव्य अभिनंदन, लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 🏥💐
देवासगेट स्थित उज्जैन परस्पर सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं समाजसेवी अनिल सिंह चंदेल का जन्मदिन बैंक परिवार, समाजजनों और शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया और उनके जनसेवा के कार्यों को सराहा गया। जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रेमछाया परिसर में परस्पर सहकारी बैंक, महाराणा प्रताप सहकारी साख संस्था और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में फिजिशियन, हड्डी, कैंसर और नेत्र रोग विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं और सैकड़ों जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए।
#UjjainNews #HealthCamp #SocialService #AnilSinghChandel #siti24ujjain