उज्जैन: 14वीं शताब्दी का ऐतिहासिक 'महाकाल द्वार' ढहा, पास चल रहे विकास कार्यों के चलते हादसे की आशंका 🛕🏚️
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर और रामघाट मार्ग के मध्य कहार वाड़ी क्षेत्र में स्थित 14वीं शताब्दी का ऐतिहासिक 'महाकाल द्वार' अचानक ढह गया है। बताया जा रहा है कि इस द्वार के समीप विकास कार्य चल रहे थे, जिसे इस हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। बेसाल्ट पत्थर और ईंटों से निर्मित इस द्वार का सदियों से स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों द्वारा रामघाट से महाकाल मंदिर जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। इतिहास के पन्नों में कई बार जीर्णोद्धार देख चुके इस द्वार का साल 2021 में उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा भी पुनर्विकास किया गया था। इस धरोहर के ढहने से शहर की सांस्कृतिक विरासत को बड़ा नुकसान पहुंचा है।
#UjjainNews #MahakalDwar #HeritageLoss #Mahakaleshwar #siti24ujjain