उज्जैन: 80 के दशक की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे पहुंचीं उज्जैन, प्रशंसकों में दिखा भारी उत्साह 🎬✨
80 के दशक की दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने उज्जैन पहुंचीं। शहर में उनके आगमन की खबर मिलते ही प्रशंसकों में भारी उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों से मुलाकात कर तस्वीरें भी खिंचवाईं। 'प्रेम रोग', 'इंसाफ का तराजू' और 'प्यार झुकता नहीं' जैसी सुपरहिट फिल्मों से अपनी अमिट पहचान बनाने वालीं पद्मिनी कोल्हापुरे ने कार्यक्रम के दौरान उज्जैन की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की जमकर सराहना की।
#PadminiKolhapure #BollywoodActress #UjjainEvents #UjjainNews #siti24ujjain