उज्जैन: नगर निगम ने शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान, महापौर और अधिकारियों ने सराहा योगदान 🎓💐
महान शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती (शिक्षक दिवस) के अवसर पर उज्जैन नगर निगम द्वारा मोती नगर स्थित बाबा साहब नातू सामुदायिक भवन में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महापौर मुकेश टटवाल की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में शहर के सभी 54 वार्डों से अनुशंसित और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का शॉल, श्रीफल और स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मान किया गया। इसके अलावा, जिला शिक्षा विभाग के तहत शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले 5 विशेष शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के अमूल्य योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी अहम भूमिका की जमकर सराहना की गई।
#TeachersDay #UjjainNews #UjjainNagarNigam #Education #siti24ujjain