उज्जैन: मक्सी रोड फोरलेन निर्माण का कलेक्टर और निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, सिंहस्थ 2028 के लिए दिए समन्वय के निर्देश 🚧🛣️
आगामी सिंहस्थ महापर्व-2028 की तैयारियों को गति देते हुए उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने एमपीआरडीसी (MPRDC) द्वारा किए जा रहे मक्सी रोड फोरलेन निर्माण कार्य का सघन निरीक्षण किया। उज्जैन-मक्सी मार्ग के 38 किलोमीटर हिस्से में फोरलेन बन रहा है, जिसमें से 7 किमी शहरी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। अब तक लगभग 30 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। कलेक्टर ने MPRDC और नगर निगम के अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने, निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और तय समय-सीमा के भीतर प्रोजेक्ट पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यातायात मिल सके।
#UjjainDevelopment #Simhastha2028 #MaksiRoad #RoadConstruction #siti24ujjain