भरथना: ग्राम नगला खरगजीत में दहेज प्रताड़ना की शिकार महिला ने लगाई फांसी,पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज
फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद आरपी कंपाउंड शंभू नगर निवासी अभय कुमार ने बताया कि 2018 में बहिन शालिनी की शादी नगला खरगजीत अवनीश के साथ की थी। शादी में दहेज दिया,ससुरालीजन दहेज कम मिलने को लेकर मानसिक उत्पीड़न करने लगे,जिससे परेशान होकर सोमवार को बहिन ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज, मृतक अपने पीछे दो बच्चों को छोङ गयी।