*खबर का बड़ा असर: चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट में 3 साल से बंद ढाई लाख का RO वाटर कूलर 2 घंटे में शुरू*
*भीषण गर्मी में पानी को तरसे परिवादियों को मिली राहत, अधिकारियों ने दिखाई गंभीरता*
*चित्तौड़गढ़/जयपुर :कमलेश आमेटा * खबर वायरल होने का बड़ा असर हुआ है। चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में वर्षों से बंद पड़ा ढाई लाख रुपये का आरओ वाटर कूलर महज 2 घंटे में शुरू कर दिया गया। भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान परिवादियों और आमजन को बड़ी राहत मिली है। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया।
*क्या था मामला*
वर्ष 2021 में जिला परिषद मद से करीब ढाई लाख रुपये की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर में आरओ युक्त आधुनिक वाटर कूलर लगाया गया था। इसका मकसद कलेक्ट्रेट आने वाले आमजन, परिवादियों और कर्मचारियों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना था। लेकिन कुछ समय बाद ही यह सुविधा बंद हो गई और वर्षों से धूल फांक रही थी।
*खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन*
भीषण गर्मी में पानी की किल्लत को लेकर खबर सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया। तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया गया। जांच के बाद महज 2 घंटे में वाटर कूलर को ठीक कर शुरू कर दिया गया। अब कलेक्ट्रेट आने वाले लोगों को ठंडा और साफ पानी मिल रहा है।
*परिवादियों को मिली राहत*
रोजाना अपनी फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और ग्रामीण घंटों इंतजार के दौरान पानी के लिए परेशान होते थे। कूलर शुरू होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि अब इस सुविधा का नियमित रखरखाव किया जाएगा ताकि दोबारा बंद न हो।