दीपावली, धनतेरस और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के बीच मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं। लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ की आशंका पर प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। शहर के पीपी रोड स्थित बंगला घाट के पास मिठाई बनाने वाले एक कारखाने में एसडीएम अविनाश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई।