BAGHPAT DESK : बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा! सिसाना गांव के पास मिट्टी से लदे बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली ने कार और ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए।
घायलों को ई-रिक्शा की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने पांच घायलों की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Baghpat, Bagpat | Nov 17, 2026