BAGHPAT DESK : बागपत में दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!
वंदना चौक पर कार सवार युवक ने ट्रैक्टर चालक को सरेराह जमकर पीटा। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुई घटना में आरोपी युवक सफेद कार से उतरा और चालक को ताबड़तोड़ करीब सात थप्पड़ जड़ दिए। इतना ही नहीं, उसका हाथ भी मरोड़ दिया।
हैरानी की बात यह रही कि मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी और लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी चालक को बचाने आगे नहीं आया।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Baghpat, Bagpat | Nov 17, 2026