उज्जैन बनेगा औद्योगिक हब: वॉल्वो के बाद अब बजाज ऑटो करेगा ₹2500 करोड़ का निवेश, सीमेंस भी लगाएगी प्लांट 🏭🛵
वॉल्वो-आयशर के बाद अब देश की जानी-मानी टू और थ्री-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटोमोबाइल उज्जैन में अपनी यूनिट लगाने की तैयारी में है। कंपनी ने ऑटोमोबाइल प्लांट के लिए 200 एकड़ जमीन की मांग करते हुए करीब 2500 करोड़ रुपये के भारी निवेश का प्रस्ताव रखा है। बजाज के अधिकारियों ने रतलाम और नागदा (कचनारिया) के औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा कर लिया है और अब वे उज्जैन के विक्रम उद्योगपुरी का निरीक्षण करेंगे। बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, शानदार रोड-रेल कनेक्टिविटी, नर्मदा जल और पर्याप्त बिजली के कारण उज्जैन उद्योगपतियों की पहली पसंद बन रहा है। इसी कड़ी में विश्वविख्यात इलेक्ट्रिक कंपनी सीमेंस (Siemens) ने भी विक्रम उद्योगपुरी में 60.49 एकड़ जमीन पर 2533 करोड़ रुपये के निवेश से ट्रांसफार्मर यूनिट लगाने की तैयारी कर ली है, जिसका लक्ष्य दो साल में प्लांट चालू करना है।
#UjjainNews #