उज्जैन: व्यावसायिक गरबा आयोजनों के विरोध में उतरा हिंदू जागरण मंच, बेकरी पर फाड़े पोस्टर 🚩🔥
उज्जैन में नवरात्रि पर्व के दौरान शुल्क लेकर आयोजित होने वाले कमर्शियल गरबा इवेंट्स के खिलाफ हिंदू जागरण मंच ने कड़ा मोर्चा खोल दिया है। बुधवार रात संगठन के कार्यकर्ताओं ने तीन बत्ती स्थित शुभ बेकरी पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए वहां लगे 'डांडिया बिट्स' इवेंट के प्रचार बैनर-पोस्टर फाड़ दिए और संचालक को सख्त चेतावनी दी। राजाराम रिसोर्ट में 13 से 15 अक्टूबर तक यह सशुल्क आयोजन होना है, जिसका यह बेकरी प्रायोजक है। हिंदूवादी नेताओं ने स्पष्ट किया कि नवरात्रि माता की भक्ति का पवित्र पर्व है, ऐसे में महाकाल की नगरी में टिकट आधारित आयोजनों के नाम पर फूहड़ता और अश्लीलता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन ने चेतावनी दी है कि शहर में कहीं भी ऐसे व्यावसायिक गरबा आयोजन हुए तो उनका उग्र विरोध किया जाएगा।
#UjjainNews #HinduJagranManch #Navratri #GarbaProtest #MPNews