उज्जैन: गांधी और शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी, महापुरुषों के आदर्शों को किया याद 🇮🇳🚶♂️
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उज्जैन में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों को नमन करते हुए देश में एकता, शांति और सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम में तराना विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी और युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अर्पित यादव सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रभात फेरी के दौरान सभी कांग्रेसजनों ने बापू और शास्त्री जी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
#GandhiJayanti #LalBahadurShastri #UjjainNews #PrabhatPheri #MPCongress UjjainUpdates