उज्जैन: महाकाल मंदिर में निशुल्क प्रसाद वितरण की हुई शुरुआत, पहले दिन बंटा सवा क्विंटल महाप्रसाद 🛕🙏
श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और गहरी आस्था को ध्यान में रखते हुए निशुल्क प्रसाद वितरण काउंटर की विधिवत शुरुआत कर दी गई है। पहले दिन सवा क्विंटल महाप्रसादी का भोग लगाकर इस व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। मंदिर परिसर में निर्गम चैनल के पास बने इस विशेष काउंटर से अब दर्शन के लिए आने वाले हर श्रद्धालु को बाबा महाकाल को अर्पित प्रसाद, पुष्प और बेलपत्र आशीर्वाद स्वरूप दिए जा रहे हैं। मंदिर प्रबंध समिति की इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य हर भक्त तक सहजता से भगवान का प्रसाद पहुंचाना और उनके धार्मिक अनुभव को और अधिक आत्मीय बनाना है।
#UjjainNews #MahakaleshwarTemple #MahakalPrasad #FreePrasad #MPNews