टीकमगढ़: मजना चौकी क्षेत्र में महिला के साथ पति ने शराब के नशे में की मारपीट, पुलिस ने कराई एमएलसी
मजना चौकी क्षेत्र अंतर्गत इलाके में एक महिला के साथ मारपीट की गईहै। महिला का नाम उमा कुशवाहा बताया गया है। महिला ने बताया कि वह अपने घर में थी इसी दौरान उसका पति आया , शराब के नशे में विवाद करने लगा विरोध करने पर महिला के पति ने महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी। शिकायत पर पुलिस ने पीड़ित महिला की एमएलसी कराई है