टीकमगढ़: डिकौली तिगैला के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
डिकौली तिगैला बुधवार को एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल व्यक्ति का नाम सुनील रैकवार निवासी डिकौली बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति बल्देवगढ़ की ओर जा रहाथा, रास्ते में डिकौली तिगैला के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।