टीकमगढ़: कुंभ मेले में हादसे के बाद श्रद्धालुओं में दहशत, टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन से खाली रवाना हुई स्पेशल ट्रेन
टीकमगढ़ में भी प्रयागराज कुंभ मेले में हुए हादसे का असर देखने को मिला। बुधवार दोपहर टीकमगढ़ स्टेशन पर पहुंची कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन में एक भी यात्री नहीं बैठा। स्टेशन पर करीब आधे घंटे तक खड़ी रहने के बाद ट्रेन खाली ही प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। बीती रात कुंभ मेले में हुए हादसे में करीब 20 लोगों की मौत की खबर के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।