चित्तौड़गढ़: पावटा चौक स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर कलेक्टर डॉ. मंजू ने माल्यार्पण कर आदर्श पर चलने का आह्वान किया
देश के पहले शिक्षाविद और समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले कि शनिवार को जयंती मनाई गई. पावटा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर जिला कलेक्टर डॉ मंजू ने माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को अंगीकार करने का आह्वान किया. इस मौके पर महात्मा ज्योतिबा फूले विकास संस्थान द्वारा कलेक्टर का अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माली समाज सहित अन्य समाजों के लोग मौजूद थे.