हुज़ूर: भोपाल के स्टेशन बजरिया में स्थित कोच फैक्ट्री के जंगलों से क्राइम ब्रांच ने तीन गांजा तस्करो को गिरफ्तार किया
Huzur, Bhopal | May 26, 2024 भोपाल के स्टेशन बजरिया में स्थित कोच फैक्ट्री के जंगलों से क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन युवकों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास मौजूद तीन बैग की तलाशी में करीब सात किलो गांजा मिला है। पूछताछ में आरोपियों ने उड़ीसा से गांजा लाकर भोपाल के फुटकर कारोबारियों को खपाने की बात स्वीकार की है। जब्त गांजे की कीमत 1.40 लाख रुपए बताई जा रही है।