हुज़ूर: भोपाल में टेंट लाइट कैटर्स एसोसिएशन ने की पहल, राहगीरों को धूप से बचाने के लिए प्रमुख चौराहों पर लगाए टेंट
Huzur, Bhopal | May 25, 2024 राहगीरों को तीखी धूप से बचाने के लिए भोपाल टेंट लाइटकेटर्स एसोसिएशन ने प्रमुख चौराहों पर टेंट लगाने की पहलकी है। शहर के जिन चौराहों पर रेड लाइट के कारण वाहनचालकों को देर तक खड़ा होना पड़ता है, ऐसे चौराहों परएसोसिएशन ने टेंट लगाना शुरू कर दिया है।