हुज़ूर: भोपाल के स्टेशन बजरिया में स्थित कोच फैक्ट्री के जंगलों से 1.40लाख रु के गांजा सहित 3आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | May 25, 2024 भोपाल के स्टेशन बजरिया में स्थित कोच फैक्ट्री के जंगलों से क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।आरोपियों के पास मौजूद तीन बैग की तलाशी में करीब सात किलो गांजा मिला है। पूछताछ में आरोपियों ने उड़ीसा से गांजा लाकर भोपाल के फुटकर कारोबारियों को खपाने की बात स्वीकार की है| सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है|