हुज़ूर: भोपाल के कई इलाकों में निगम कमिश्नर ने किया निरीक्षण, बिना वर्दी के मिले सफाई दरोगा को थमाया नोटिस
Huzur, Bhopal | May 25, 2024 भोपाल में बिना वर्दी के ड्यूटी पर मिले नगर निगम के एक सफाई दरोगा को नोटिस थमाया गया है। निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण आज शहर के विभिन्न इलाकों में निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान सड़क पर मलबा मिलने पर जुर्माना भी वसूला गया हैं।