राघोगढ़: जैसलमेर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो लोगों ने तीन लोगों पर मारपीट करने का लगाया आरोप, मामला दर्ज
Raghogarh, Guna | Jun 30, 2024 राघोगढ़ थाना के जैसलमेर गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षो में मारपीट हो गई। फरियादी लक्ष्मण भील ने शिकायत में पुलिस को बताया, गांव के जसमाल भील से जमीनी विवाद चल रहा है। मैं और बेटा सरवन भील अपनी जमीन में फसल बो रहे थे, तभी जसमाल, रामविलास, शिवनारायण भील आए। बोई फसल में ट्रैक्टर चलाने लगे, मना करने पर तीनों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।