राघोगढ़: जिला पंचायत कार्यालय में हुई सामान्य सभा की जिला स्तरीय बैठक, विभिन्न योजनाओं के कार्यों की कि गई समीक्षा
Raghogarh, Guna | Jun 26, 2024 गुना जिला पंचायत कार्यालय में सामान्य सभा की बैठक हुई। बैठक में जिला पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सभी सदस्य और अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशाल सिंह मौजूद रहे। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पोर्टल संबंधी जानकारी दी गई। वहीं 15वां वित्त एवं राज्य वित्त की राशि व्यय करने के निर्देश, पंचायत स्तर पर टाइड एवं अनटाइड मद की राशि की जानकारी दी गई।