राघोगढ़: बीलाखेड़ी और खेजरा गुरुजी गांव की पुलिया पर रास्ता रोककर एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर मारपीट करने के लगाए आरोप, मामला दर्ज
Raghogarh, Guna | Jun 27, 2024 धरनावदा थाना के बीलाखेड़ी और खेजरा गुरुजी गांव की पुलिया पर फरियादी हरिसिंह यादव निवासी चौड़ाखेड़ी ने रास्ता रोककर तीन लोगों पर पुरानी रंजिश में मारपीट करने के आरोप लगाए है। फरियादी ने पुलिस को बताया, बीलाखेड़ी में समधी के घर से भंडारे में शामिल होकर बीती शाम अपने गांव चौड़ाखेड़ी जाते समय 3 लोगो ने मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज करजांच में लिया है।