राघोगढ़: विजयपुर गांव में नदी किनारे चारा खा रही भैंस की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत, किसान ने मदद की लगाई गुहार
Raghogarh, Guna | Jun 29, 2024 राघोगढ़ तहसील के विजयपुर थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। भैंस मालिक किसान विशाल यादव ने बताया, नदी किनारे भैंस चारा खा रही थी। शाम को मौसम बदला, आसमान में गर्जना हुई और आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत हो गई। भैंस की मौत होने से काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान विशाल यादव ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।