राघोगढ़: रुठियाई रेलवे स्टेशन का मंडल रेल प्रबंधक ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्य और यात्री सुविधाओं व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Raghogarh, Guna | Jun 29, 2024 राघोगढ़ तहसील के रुठियाई रेलवे स्टेशन का भोपाल मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण किया। अमृत स्टेशन योजना के तहत निर्माण कार्य और गुणवत्ता की जानकारी ली। खानपान यूनिट आरक्षण बुकिंग कार्यालय प्रतीक्षालय प्लेटफार्म फुट ओवरब्रिज की स्थिति देखी। स्टेशन पर स्वच्छता और यात्री सुविधाओ में सुधार के निर्देश दिए। लोकोमोटिव में पायदान कान निरीक्षण किया।