राघोगढ़: विजयपुर पालिका बाजार में चाट के रूपये देने को लेकर हुआ विवाद, एक ही परिवार के 5 लोगों के साथ की गई मारपीट
Raghogarh, Guna | Jun 27, 2024 गुना के विजयपुर थाना के विजयपुर पालिका बाजार में बीती रात चाट के ठेले पर रूपयो को लेकर फरियादी देशराज भील के घर में घुसकर मारपीट की गई। घटना में फरियादी के परिवार के महिला पुरुषो सहित 5 लोग घायल है। SDOP दीपा डोडवे ने बताया, 3 नामजद एवं 4 अज्ञात लोगो पर दर्ज किया है। बीती रात की घटना है आरोपी पक्ष के लोग भी घायल है। अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।